Tuesday, January 5, 2010

गरीबी !!!

कुछ समय पहले इ-मेल में एक लतीफा पढ़ा था , जिसमे अध्यापक अपने विद्यार्थियों को गरीब आदमी पर निबंध लिखने को बोलती है। एक छोटी लड़की जो की अमीर परिवार से होती है, निबंध कुछ इस तरह लिखती है - गरीब वो होता है, जिसका ड्राईवर गरीब हो, जिसकी आया गरीब हो, जिसका माली भी गरीब हो, जिसके पास २ BMW, 2 Merc, 2 Porsche की जगह ये गाड़ियाँ सिर्फ १-१ ही हो।
इसी को सोचकर मेरे दिमाग ने सोचा कि सिर्फ वो आदमी ही गरीब क्यों है? एक इंसान (पढ़े योगेश) जिसकी तनख्वाह ४० हज़ार से कम है और उसके ऊपर ३ क्रेडिट कार्ड के बिल हैं जिनका कुल योग 34 हज़ार है, उसके ऊपर दोस्तों से लिए गए उधार के 20 हज़ार बकाया है, घर का किराया और अन्य घर खर्च मिलाकर 15 हज़ार हैं। और इन सबसे बढ़कर उसने अपने भूतकाल में जो भविष्य को सुखद बनाने के लिए पोलिसियाँ ली थीं उनके 18 हज़ार भी तो देने हैं। इस बेचारे आदमी को गरीब न कहे तो क्या कहे।( ध्यान रहे इन सब खर्चो में रोज़ मर्रा के होने वाले खर्च शामिल नहीं किये गए हैं, जैसे कि चलचित्र देखना, पेट्रोल खर्च, दूरभाष पर होने वाला खर्च इत्यादि) और दुनिया बोलती है IT अभियंता बहुत अमीर होते हैं।
कोई है जो इसे गरीबी रेखा से नीचे जीने वाला प्रमाण पत्र दिलवा दे ? नहीं तो कोई दयावान आकर अपनी दया कि कुछ मुद्रा इसके ऊपर लुटा दे ?

5 comments:

  1. Bhai...Vivah ke tatkal baad ye vichaar koi atishyokti to nahi chahe wo fir lateefe se ya kisi aur baat se prerit hon, parantu fir bhi dhyan rakhna apna zaraa! chintit naa hona thode samay baad shayad behtar lage!!! :)

    ReplyDelete
  2. amazing man.... I took quite a long time to read it but was very happy at last to finish reading it... :-)
    hahahahaha... !

    ReplyDelete
  3. toh is garib ne blackberry or laptop credit card/ doston se udhar lekar liye hain...saale itni bhi kya jaroorat thi...NOKIA 1100 le leta...or desktop le leta....use bhi wahi hota hai

    ReplyDelete
  4. God... tu itna sudh hindi mein likhega toh hum jaise linguistic gareeb (lacking knowledge if that word makes any sense) kya karenge.. :(

    ReplyDelete